18 Apr 2024, 15:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपनी हरकत से खुद की बेइज्जती करवा रहा है पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:22PM | Updated Date: Dec 8 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के 16 साल के नसीम शाह ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उनके डेब्यू के बाद से उनकी उम्र को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे हैं। अब पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज विकेटकीपर और कप्तान राशिद लतीफ ने उम्र में फर्जीवाड़े को लेकर पीसीबी (PCB) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करके पीसीबी (PCB) को सलाह दी कि वह खुद का मजाक ना उड़ाए। नसीम शाह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीने टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद इस हफ्ते उन्हें अंडर19 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। ऐसा बहुत कम होता है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू के बाद खिलाड़ी एज-ग्रुप टीमों में खेले। पाकिस्तान के जूनियर चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से नौ फरवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिये टीम का चयन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »