19 Apr 2024, 05:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवा पहलवानों ने जीते 2 स्वर्ण सहित 8 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 1:03AM | Updated Date: Nov 23 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के युवा खिलाड़ियों ने चीन के ताइचुंग शहर में खेली जा रही एशियाई अंडर-15 कुश्ती चैम्पियनशिप की शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन शुक्रवार को कुल आठ पदक अपने नाम किए जिसमें दो स्वर्ण और छह रजत पदक शामिल हैं। लड़कों में फ्री स्टाइल कैटेगरी में भारत के तीन पहलवान उतरे थे। रवि कुमार ने जापान के दातियो काटसुमे को 4-2 से हरा भारत को 44 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्वर्ण दिलाया। इस कड़े मुकाबले में दिल्ली के लड़के ने काफी मेहनत के बाद मुकाबला अपने नाम किया। 41 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के अमन को कजाकिस्तान के आदि सेरिकुली ने मात दे रजत पदक तक सीमित कर दिया जबकि मध्य प्रदेश के रहने वाले योगेश बिजोर भी 38 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल कर सके। 

लड़कियों में फ्री स्टाइल कैटेगरी में चार खिलाड़ियों ने मैट पर कदम रखा। यहां मैच राउंड रोबिन लीग की तरह खेले जा रहे हैं जहां भारत की दीपिका नैना ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आरती सरोहा ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में और नितिका ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। ग्रीको रोमन में भारत ने तीन कैटेगरी में कदम रखा जिसमें से दो पदक जीतने में सफल रहे। हरिकेश ने 48 किलोग्राम भारवर्ग और अनिल मोरे ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। भारत के कुल 10 खिलाड़ी शनिवार को मैट पर उतरेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »