18 Apr 2024, 23:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निर्णायक जंग के लिए उतरेंगे भारत और बंगलादेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 4:54PM | Updated Date: Nov 9 2019 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी से सीरीज में वापसी कर चुकी भारतीय टीम बंगलादेश के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में सीरीज कब्जाने के मजबूत इरादे से उतरेगी। बंगलादेश ने दिल्ली में पहला मैच सात विकेट से जीता था जबकि भारत ने कप्तान रोहित की 85 रन की शानदार पारी से राजकोट में दूसरा मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया था। अब नागपुर में निर्णायक मुकाबले की बारी है जिसमें दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा देंगी।
 
रोहित ने दिल्ली में पहले मैच की पूर्वसंध्या पर कहा था कि बंगलादेश की टीम अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकती है और बंगलादेश ने सात विकेट की जीत से इस बात को सही साबित कर दिखाया था लेकिन दूसरे मैच में रोहित के छह चौकों और छह छक्कों के तूŸफान में बंगलादेश उड़ गया था। भारत और बंगलादेश के बीच अब तक 10 टी-20 मुकाबले हो चुके हैं जिसमें भारत ने नौ जीते हैं और सिर्फ एक गंवाया है।
 
बंगलादेश ने भारत से अब तक कोई टी-20 सीरीज नहीं जीती है और यदि वह दिल्ली के प्रदर्शन को दोहरा देता है तो वह इतिहास बना सकता है। भारत के साथ समस्या यही है कि वह अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों Ÿखास तौर पर रोहित पर इतना निर्भर है कि यदि इनमें से कोई नाकाम रहता है तो भारत का मध्य और निचला क्रम मैच बचा नहीं पाता है जैसा दिल्ली में हुआ था। यदि शीर्ष क्रम में रोहित चलते है तो भारत का रास्ता आसान हो जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »