29 Mar 2024, 18:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चिंकी ने देश को दिलाया ओलम्पिक कोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 12:14AM | Updated Date: Nov 9 2019 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की स्पोर्टस पिस्टल खिलाड़ी चिंकी यादव ने दोहा में आयोजित 14वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को टोक्यो ओलम्पिक 2020 का कोटा दिलाया। चिंकी ने क्वॉलीफाइ करने के लिए में 588 अंक हासिल किए, जिसमें एक ‘परफेक्ट 100’ भी शामिल है। वे थाईलैंड की नेपहासवान यांग पाइबून (590) के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। ओलंपिक-2020 में भारत के लिए 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा चुनी गईं वह दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले राही सरनोबत ने इस वर्ष की शुरूआत में म्यूनिख में विश्व कप में जीत दर्ज करके ओलंपिक की टिकट हासिल की थी। खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने चिंकी के एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश को ओलम्पिक कोटा दिलाकर चिंकी ने इतिहास रचकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 

उन्होंने चिंकी यादव द्वारा इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चिंकी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने चिंकी यादव के अद्वितीय प्रदर्शन करने और देश को ओलम्पिक कोटा दिलाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि विश्व स्तरीय शूटिंग अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों को मिल रही उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि प्रदेश के शूटिंग खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का परचम फहरा रहे हैं। हमें गर्व है कि चिंकी मध्यप्रदेश का रोशन किया है।

वर्ष 2012 में शूटिंग खेल में कैरियर बनाने का लक्ष्य लेकर प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रवेश लेने वाली चिंकी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को तीन स्वर्ण, दो रजत और पाँच कांस्य सहित दस पदक दिलाये है। उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सात बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी भी की है। चिंकी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य पदक सहित 22 पदक मध्य प्रदेश को दिलाये है। इसके अलावा चिंकी ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में भी अर्जित किए हैं। चिंकी मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जसपाल राणा और सहायक प्रशिक्षक जयवर्धन सिंह चैहान से पिस्टल खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »