28 Mar 2024, 21:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लक्ष्य सेन ने जीता अपना लगातार तीसरा खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 1:43AM | Updated Date: Nov 5 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उभरते स्टार लक्ष्य सेन ने जर्मनी में चीन के वेंग हांग यांग को 17-21, 21-18, 21-16 से हराकर सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। 18 वर्षीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी का अपना यह लगातार तीसरा खिताब है। लक्ष्य ने पिछले दो महीनों में बेल्जियन  इंटरनेशनल और डच  ओपन के खिताब जीते थे।
 
इससे पहले लक्ष्य ने मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन हमवतन किरण जॉर्ज को सेमीफाइनल में हमवतन किरण को 21-13, 14-21, 21-9 से हराया था। आठवीं वरीयता प्राप्त सेन ने रविवार को मात्र 59 मिनट में ही 102वीं रैकिंग के हांग वांग को हरा दिया। रैकिंग में 51वें स्थान पर मौजूद सेन इस जीत के बाद अब अपने करियर में पहली बार टॉप 50 में पहुंच जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »