29 Mar 2024, 01:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

द्रोणाचार्य भूपेंद्र धवन की अगुवाई में भारत को पहला स्थान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 6:19PM | Updated Date: Nov 4 2019 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। थाईलैंड इन्टरनैशनल बैंचप्रेस/डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन की अगुवाई में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरे तथा थाईलैंड की टीम तीसरे स्थान पर रही। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों पैट्रा कैंट ने मास्टर-3 वर्ग तथा हैन ंिबगल ने मास्टर-5 वर्ग में नये रिकार्ड स्थापित किए। म्यांमार तथा ईरान ने भी उम्दा प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

थाईलैंड के लिए यह प्रतियोगिता विशेष रही क्योंकि पहली बार भाग लेते हुए थाईलैंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान थाई खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता था और वे भविष्य में अन्य देशों के लिए चुनौती प्रस्तुत करने में सक्षम हैं। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक चली। हिमांशु, प्रतियोगिता निदेशक, थाईलैंड पावरलिफ्टिंग यूनियन द्वारा एशियन तथा वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग यूनियन्स के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »