29 Mar 2024, 01:14:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उमेश यादव ने 10 गेंदों में जड़े 5 छक्के - रचा ये इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:17PM | Updated Date: Oct 21 2019 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में प्लेइंग इलेवन में उमेश यादव को शामिल किया गया। रोहित ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जमाया तो उमेश यादव ने 10 गेंद में 5 छक्के जड़कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। बता दें कि बीते दिन रांची में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मुकाबले में उमेश यादव निचले क्रम के लिए बल्लेबाज़ी करने आए जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जॉर्जे लिंडे की जमकर धुनाई की । उमेश यादव ने मैदान पर आते ही शुरुआती दो गेंदों पर ही दो लगातार छ्क्के जड़े।
 
यहां 10 गेंदों में 31 रन बनाते हुए उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज़ बन गए । उमेश यादव ने 310 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा का स्ट्राइकरेट है जिसने कम से कम गेंदों का सामना किया है 
उमेश यादव से पहले कोई भी खिलाड़ी दस गेंद खेलने के बाद रन नहीं बना पाया है। उमेश यादव ने अपने सभी छक्के जॉर्ज लिंडे के खिलाफ ही जड़े । मुकाबले में 10 गेंदों में धुआंधार 31 रन बनाते हुए उमेश यादव ने पांच जोरदार छक्के लगाए । इस पारी में उमेश यादव ने सिर्फ एक सिंगल लिया। 
 
उमेश यादव ने लिंडे की आठ और डेन पीट की गेंदों का सामना किया, इसमें पीट की गेंद पर केवल 1 रन ही बना जबकि बाकि 30 रन लिंडे की गेंदों पर आए। वैसे मुकाबले में उमेश यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी मजा लेते हुए कप्तान विराट कोहली भी नजर आए।भारतीय टीम ने पहली पारी में 9विकेट पर 497 रन बनाए हैं। यही नहीं भारतीय टीम आखिरी टेस्ट में शुरुआत से ही मजबूत स्थिति में आ गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »