19 Apr 2024, 06:28:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राहुल द्रविड़ से ट्रेनिंग लेने पहुंचे 16 देशों के 35 बच्चे - मोदी ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 11:21AM | Updated Date: Oct 18 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) देश के खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर 16 देशों के युवा खिलाड़ियों को भारत के बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षित करने का अपना वादा पूरा कर रहा है। इसी साल 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में राष्ट्रमंडल देशों की सरकारों के मुखियाओं के साथ मिलकर वादा किया था कि भारत अंडर-16 के बालक-बालिकाओं के लिए अपने देश में ट्रेनिंग कैम्प लगाएगा।
 
इस समय बोत्सवाना, कैमरून, केन्या, माजाबिके, मौरिशस, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, यूगांडा, जाम्बिया, मलेशिया, सिंगापुर, जमैका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, फिजी और तनजानिया से कुल 18 लड़के और 17 लड़कियां बेंगलुरू में एक अक्टूबर से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में चलाए जा रहे एक महीने के शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों को भारत के पूर्व कप्तान और एनसीए के कोच राहुल द्रविड़ प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस कार्यक्रम का मकसद हर खिलाड़ी को पहचानना और फिर उसके मुताबिक उसे प्रशिक्षित करना है। साथ ही उसके लिए एक कार्यक्रम तैयार करना है जिसके माध्यम से वह अपने खेल के स्तर को सुधार सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »