19 Apr 2024, 20:03:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया का ये विस्‍फोटक बल्‍लेबाज हो सकता है बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 11:41AM | Updated Date: Sep 16 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज और ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन है काफी समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। शिखर धवन को टेस्ट टीम में पहले ही जगह नहीं दी गई है। हालांकि वनडे में शिखर धवन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टी-20 क्रिकेट में शिखर धवन पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। 2019 में टी-20 क्रिकेट में शिखर धवन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने सात मैचों में 15 की औसत से केवल 105 रन बनाए हैं।
 
शिखर धवन भारत के लिए अब तक 53 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने केवल 1337 रन बनाए हैं। धवन T-20 में 9 अर्धशतक लगा चुके हैं। लेकिन उनका औसत कुछ खास नहीं रहा है। 2017 और 2018 में शिखर धवन ने कुल 18 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.52 की औसत से 689 रन बनाए। जबकि 2019 में शिखर धवन का औसत और भी ज्यादा खराब हो गया। ऐसे में विराट कोहली केएल राहुल को T-20 क्रिकेट में ओपनिंग का मौका दे सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »