29 Mar 2024, 05:36:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहलवान सुमित ने हासिल किया टोक्यो ओलम्पिक का कोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2021 5:50PM | Updated Date: May 7 2021 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोफिया। भारत के फ्री स्टाइल पहलवान सुमित ने 125 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर लिया है ओलम्पिक क्वालिफिकेशन का आखिरी चरण विश्व ओलम्पिक गेम्स क्वालिफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन बुल्गारिया के सोफिया में हुआ जिसमें सभी छह वजन वर्गों में तीन वजनों में कोटा हासिल करने के लिए मुकाबले हुए। 74 किग्रा में अमित धनखड़ , 97 किग्रा में सत्यव्रत कादियान और 125 किग्रा में सुमित उतरे। अमित अपना पहला मुकाबला हारे और प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
 
सत्यव्रत कादियान 97 किग्रा में क्वार्टरफाइनल में हारे और प्रतियोगिता से बाहर हो गए। सुमित 125 किग्रा के फाइनल में पहुंचे और टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।  फाइनल में उनका मुकाबला रूसी पहलवान सरजेल कोजी रेव से होगा। क्वालिफिकेशन राउंड में सुमित ने किर्गिजिस्तान के पहलवान को 2-2 से पराजित किया  उन्होंने फिर माल्डोवा के पहलवान को 2-2 से हराया। क्वार्टरफाइनल में सुमित ने ताजिकिस्तान के पहलवान को 10-5 से हराया और सेमीफाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल में उन्होंने वेनेजुएला के पहलवान को 5-0 से हराया और Ÿफाइनल में पहुंच गए।  इसके साथ ही उन्होंने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »