28 Mar 2024, 20:49:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रेयस के शतक से जीती मुंबई, ग्रुप में टॉप पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2021 12:02AM | Updated Date: Feb 28 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। कप्तान श्रेयस अय्यर (116) की शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप डी मैच में शनिवार को राजस्थान को 67 रन से हरा कर शानदार जीत दर्ज की और ग्रुप में शीर्ष स्थान कायम रखा। श्रेयस के शतक की बदौलत मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

जवाब में राजस्थान की टीम 42.2 ओवर में 252 रन पर ही ऑलआउट हो गई। मुंबई की यह लगातार चौथी जीत है। श्रेयस ने अपनी पारी में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 103 गेंदों पर 116 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से महिपाल लोमरोर ने सर्वाधिक 76 रन बनाए, जिन्हें शार्दुल ठाकुर ने बोल्ड किया। मैच में शार्दुल मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने आठ ओवर में 50 रन देकर चार विकेट लिए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »