17 Apr 2024, 04:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को बनाया टीम का कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2021 12:27PM | Updated Date: Jan 21 2021 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है, जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को टीम का निदेशक नियुक्त किया गया है। राजस्थान ने पिछले संस्करण में टीम की कमान संभालने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है। स्मिथ के अलावा राजस्थान ने अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस,आकाश सिंह,वरुण एरोन,टॉम करन, अनिरुद्ध जोशी और शशांक सिंह को रिलीज कर दिया है। 
 
राजस्थान ने इनके अलावा संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और रॉबिन उथप्पा को बरकरार रखा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »