28 Mar 2024, 14:53:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुरजीत हॉकी सोसायटी ने खिलाड़ियों को दी हॉकी किट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 6:25PM | Updated Date: Sep 30 2020 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। युवाओं के बीच खेल को बढ़ावा देने और उन्हें अपने जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुरजीत हॉकी सोसायटी जालंधर ने व्यवसायी अशोक सचदेवा की मदद से हॉकी खिलाड़ी सुनील शिन्हमार को नवीनतम पूर्ण हॉकी गोलकीपिंग किट सौंपी।
सुरजीत हॉकी सोसायटी के मानद सचिव इकबाल सिंह संधू और मुख्य पीआरओ सुरिंदर सिंह भापा ने आज स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बर्ल्टन पार्क में शिन्हमार को हॉकी गोलकीपिंग किट सौंपी।
 
संधू ने बताया कि सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष और जालंधर के जिला उपायुक्त घनश्याम थोरी ने हाल ही में 16 युवाओं को हॉकी किट वितरित की थी। इस वित्तीय वर्ष के दौरान सोसायटी का 100 नवोदित और जरूरतमंद हॉकी खिलाड़यिों को हॉकी प्लेइंग किट प्रदान करने का लक्ष्य है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »