28 Mar 2024, 23:18:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धीमी ओवर रेट के लिए विराट पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2020 12:35PM | Updated Date: Sep 25 2020 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब और बेंगलुरु के बीच गुरुवार को आईपीएल 13 का मुकाबला खेला गया जिसमें लोकेश राहुल के नेतृत्व वाली पंजाब की टीम ने विराट के कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम को 97 रनों से पराजित किया। 

विराट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था और उन्होंने मैच में डेल स्टेन, उमेश यादव और नवदीप सैनी जैसे तीन तेज गेंदबाजों को खेलाया था। पहली पारी एक घंटे 51 मिनट तक चली थी। इस सत्र में बेंगलुरु की यह पहली गलती है और धीमी ओवर रेट को लेकर आईपीएल की आचार संहिता के तहत विराट पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »