29 Mar 2024, 02:14:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गावस्कर बोले - विराट के बाद ये खिलाड़ी बन सकता है टीम का कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:36PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली के 30वें साल में आते ही, अब एक बार फिर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगला खिलाड़ी कौन होगा जो उनकी जगह ले सकता है। वैसे तो उपकप्तान रोहित शर्मा जो कि टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करते हैं... सही उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन वे भी कोहली की उम्र के आसपास ही हैं।
 
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के पास एक ऐसा नाम है जो कि उपकप्तान बन सकता है अगर वह अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हैं। गावस्कर ने किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल का नाम लिया, जिन्हें टीम इंडिया की अगुवाई के लिए तैयार किया जा सकता है।
गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से कहा, "केएल राहुल के लिए यह दिखाने का एक बड़ा मौका है कि जिम्मेदारी दिए जाने पर वह रन बना सकते हैं। दूसरा, वह दिखा सकते हैं कि वे कप्तानी करने में सक्षम हैं और कैसे अपनी टीम को ढालते हैं और उनसे बेहतर निकालने की कोशिश करते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह भारतीय टीम के उपकप्तान भी हो सकते हैं।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »