29 Mar 2024, 11:38:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच से पहले दिल्ली को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:27PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चोटिल हो गए हैं और अब उनका पहले मैच में खेलना तय नहीं लग रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 13वें सीजन का दूसरा मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना है। लेकिन मैच से पहले ही तेज गेंदबाज ईशांत अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए।
 
रिपोर्ट के अनुसार, ईशांत को पीठ में चोट लगी है। वह इससे पहले भी कई बार चोटिल हो चुके हैं। ईशांत को इस साल जनवरी में टखने में चोट लगी थी। इसके एक महीने बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की, लेकिन वह फिर चोटिल हो गए थे। इस दौरान उन्हें फिर उसी टखने में चोट लगी थी।
 
दिल्ली कैपिटल्स में ईशांत के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर हर्षल पटेल, मोहित शर्मा और आवेश खान भी मौजूद हैं। ईशांत की गैर मौजूदगी में इन तीनों में किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल (DC) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) दोनों की टीमें एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाईं हैं। इस बार दोनों ही टीमों की नजर अच्छा प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करने पर होगी। पंजाब और दिल्ली की टीमों के बीच आईपीएल में अबतक 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 14 बार पंजाब ने बाजी मारी है तो वहीं, 10 बार दिल्ली की टीम विजयी रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »