28 Mar 2024, 13:56:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टाईलैम ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ सहयोग की घोषणा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2020 12:36AM | Updated Date: Sep 16 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। एशिया की अग्रणी लैमिनेट कंपनी स्टाईलैम ने ड्रीम11 इंडियन प्रीमियर लीग के 19 सितम्बर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहे 13वें सत्र के लिए किंग्स इलेवन  पंजाब टीम के साथ साझेदारी  की घोषणा की है। 

आईपीएल के इस सीज़न के लिए टीम के एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में स्टाईलैम का लोगो टूर्नामेंट के दौरान टीम के ट्राऊज़र पर दिखेगा। इस सीज़न में स्टाईलैम एवं  पंजाब अपनी साझेदारी को प्रमोट करने एवं भारत में फ्रैंचाईज़ी के फैंस के साथ संलग्न होने के लिए कई अभियान चलाएंगे।

स्टाईलैम इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर मानव गुप्ता ने कहा, ‘‘हम आगामी सीज़न के लिए किंग्स इलेवन  पंजाब के एसोसिएट प्रायोजक बनने की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं। स्टाईलैम 30 वर्षों  से भारत व पूरी दुनिया में पंजाब और उसके साहस, जोश, निष्पक्ष खेल व जीत की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। पंजाब टीम के रूप में हमें एक साझा विरासत और दृष्टिकोण का पार्टनर मिला है।’’         

पंजाब टीम के सीईओ सतीश मेनन ने कहा, ‘‘हमें स्टाईलैम के साथ जुड़ने की खुशी है। यह उत्पाद अपनी श्रेणी में उत्तम व विश्वस्तरीय है। अपनी संपन्न विरासत एवं बाजार के दृष्टिकोण के साथ यह एक श्रेष्ठ कंपनी है। हम और यह ब्रांड एक ही राज्य पंजाब में पैदा हुए। इसलिए हम दोनों में अनेक समानताएं हैं। वो हमारे स्वाभाविक पार्टनर हैं और एक दूसरे की शक्ति को पहचानकर बढ़ाते हैं जिससे जीत के समीकरण का विकास होता है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »