19 Mar 2024, 13:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंडर-17 महिला विश्व कप में खेलेंगे इंग्लैंड, जर्मनी और स्पेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:33AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में फरवरी-मार्च 2021 में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट में यूरोप की तरफ से इंग्लैंड, जर्मनी और स्पेन खेलेंगे। यूरोपियन फुटबॉल संघ ने पुष्टि की है कि यूरोप की तरफ से इंग्लैंड, जर्मनी और स्पेन फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। विश्व कप 17 फरवरी से सात मार्च 2021 तक होगा। यूएफा ने बताया कि यूएफा अंडर-17 महिला चैंपियनशिप का आखिरी राउंड कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है और सर्वाधिक अंकों के आधार पर तीन टीमों इंग्लैंड, जर्मनी और स्पेन की विश्व कप में भागीदारी के लिए पुष्टि हुई है। ये तीन टीमें मेजबान भारत, उत्तर कोरिया, जापान और न्यूजीलैंड के साथ जुड़ेंगी जो विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »