19 Apr 2024, 17:01:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित होने से मिलेगी प्रेरणा : मोनिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 4:17PM | Updated Date: Jun 5 2020 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर वंदना कटारिया और मिडफील्डर मोनिका ने प्रतिष्ठितअर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे भविष्य में उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को महिला टीम की कप्तान रानी को राजीव गांधी खेल रत्न और वंदना, मोनिका तथा पुरुष टीम के हरमनप्रीत सिंह को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया था। वंदना ने इस अवॉर्ड के लिए नामित होने पर टीम की साथी खिलाड़यिों का धन्यवाद दिया।
 
28 वर्षीय वंदना ने कहा, ‘‘अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित होना सुखद है। मुझे यकीन है कि इससे हमें आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। अगर मेरी टीम की साथी खिलाड़ी मेरा समर्थन नहीं करती तो मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। इन लोगों ने हमेशा मेरा साथ दिया और मेरे प्रदर्शन का सारा श्रेय साथी खिलाड़यिों का जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह जानना बेहतरीन है कि रानी को खेल रत्न के लिए नामित किया गया है। मैं रानी को खेल रत्न और मोनिका तथा हरमनप्रीत को अर्जुन अवॉर्ड के लिए बधाई देना चाहती हूं।
 
फॉरवर्ड खिलाड़ी ने बताया कि इस वक्त महिला टीम काफी संतुलित है और बड़े टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त है। वंदना ने कहा, ‘‘हम इस वक्त सही दिशा में जा रहे हैं। हमारी टीम काफी संतुलित है और हम इसे बरकरार रखना चाहते हैं। हमारी टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है और मुझे यकीन है कि टीम बड़े टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। हम एक टीम के रुप में एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »