19 Mar 2024, 13:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिग्गज क्रिकेटर की हुई कोरोना से मौत, खेल जगत में छाया मातम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:16AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान में पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रईज शेख की मौत हो गई। वे 51 साल के थे। हालांकि, शेख की मौत के बाद परिवार ने उनका कोरोना टेस्ट नहीं कराया, लेकिन सूत्रों की मानें तो पूर्व क्रिकेटर कोरोना से ही संक्रमित थे।
 
इस तरह देश में कोरोना की वजह से मौत के मुंह में जाने वाले प्रोफेशनल क्रिकेटरों की संख्या दो हो गई है। सूत्रों ने दावा किया कि रियाज शेख के परिवार ने उनकी मौत के कारण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की प्रतीक्षा किए बिना उन्हें जल्दी में दफना दिया।
 
51 साल के शेख एक लेग स्पिनर थे, जिन्होंने 43 फर्स्ट क्लास मैचों में 116 विकेट अपने नाम किए थे। घरेलू क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन की वजह से रियाज शेख का सलेक्शन पाकिस्तान की टीम में भी हुआ था, लेकिन उनको देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं, मंगलवार 2 जून को रियाज की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई। बताया जा रहा है कि रियाज शेख में कोरोना वायरस के सभी लक्षण थे, लेकिन उनका टेस्ट नहीं हुआ था। यहां तक के स्वास्थ्य अधिकारियों की रिपोर्ट से पहले उनके परिजनों ने उनको दफना दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »