29 Mar 2024, 15:55:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चीन के स्टार एथलीट झांग गुओवेई ने लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:16AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के ऊंची कूद स्पर्धा के स्टार एथलीट झांग गुओवेई ने संन्यास लेने की घोषणा की है। 28 वर्षीय झांग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीबो पर अपने संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने हालांकि अपने इस फैसले के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पूर्वी चीन के शानडोंग प्रांत में जन्मे झांग एथलेटिक्स की ऊंची कूद स्पर्धा में अपनी विशेष शैली के लिए दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। 2013 में उन्होंने 2.32 मीटर ऊंची छलांग लगाकर झू जियानहुआ का 27 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा था।

झांग ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की डायमंड लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2.38 मीटर की ऊंची छलांग लगाई थी। झांग ने 2015 में बीजिंग में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। हाल के कुछ वर्षों में कई बार चोटिल होने के कारण झांग अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वह 2016 में रियो ओलंपिक के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकामयाब रहे थे। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »