25 Apr 2024, 04:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलम्पिक की अंतिम क्वालिफिकेशन समय सीमा 29 जून 2021

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 2:08PM | Updated Date: Apr 3 2020 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक 2020 को 2021 तक स्थगित किये जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने ओलम्पिक के लिए नयी क्वालिफिकेशन समय सीमा 29 जून 2021 कर दी है जबकि खेलों की प्रविष्टि की समय सीमा पांच जुलाई निर्धारित की है। आईओसी ने सभी राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों को भेजे गए पत्र में ओलम्पिक क्वालिफिकेशन के लिए नयी तारीखें निर्धारित की हैं।
 
वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए आईओसी और मेजबान देश जापान ने टोक्यो 2020 को स्थगित कर दिया था और अब इसका आयोजन अगले वर्ष 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा। नयी संशोधित क्वालिफिकेशन प्रक्रिया को क्वालिफिकेशन टास्क Ÿफोर्स ने मंजूरी दे दी है और इसे अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघों को सूचित कर दिया गया है।
 
आईओसी ने बताया कि नयी क्वालिफिकेशन समय सीमा 29 जून 2021 होगी और अंतर्राष्ट्रीय महासंघ अपनी क्वालिफिकेशन समय सीमा तय कर सकते हैं लेकिन यह समय सीमा 29 जून से पहले होनी चाहिए। खेलों की प्रविष्टि की अंतिम समय सीमा पांच जुलाई रखी गयी है। आईओसी पहले ही कह चुका था कि जो एथलीट ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं उनका कोटा बरकरार रहेगा।
 
क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के संशोधन को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा जिससे एथलीट और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति आश्वस्त हो सकें। आईओसी ने कहा कि खेलों की तारीखों और स्थलों का पूर्ण विवरण अभी बता  पाना मुश्किल है और कोरोना का प्रभाव कम होने तथा उससे लगे यात्रा प्रतिबन्ध समाप्त होने पर ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। आईओसी ने बताया कि क्वालिफिकेशन प्रक्रिया को अप्रैल के मध्य तक तय कर लिया जाएगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »