29 Mar 2024, 19:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला यूरो 2021 एक साल तक हो सकता है स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 6:02PM | Updated Date: Apr 2 2020 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाली महिला यूरो 2021 फुटबॉल चैंपियनशिप को कोरोना वायरस के कारण एक साल तक स्थगित किया जा सकता है। पुरुष यूरो चैंपियनशिप और टोक्यो ओलम्पिक को कोरोना के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है और इनका आयोजन 2021 में होगा। डेनिश फुटबॉल संघ ने कहा कि ऐसे में महिला यूरो 2021 को एक साल के लिए आगे खिसकाया जा सकता है।
 
यूएफा और इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने अभी तक महिला यूरो को एक साल आगे ले जाने की पुष्टि नहीं की है लेकिन डेनिश फुटबॉल संघ ने कहा कि बुधवार को यूएफा के 55 सदस्य देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में इस बात पर सहमति हो गयी थी। महिला यूरो के क्वालीफाइंग मैच कोरोना से प्रभावित हुए हैं और यूएफा ने पुष्टि की है कि जून में होने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय मैच स्थगित कर दिए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »