24 Apr 2024, 03:07:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह का बड़ा खुलासा - धोनी-विराट से ज्यादा गांगुली ने दिया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 12:00AM | Updated Date: Apr 2 2020 12:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें अपने करियर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली से ज्यादा सहयोग पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली से मिला। गांगुली की कप्तानी में पदार्पण करने वाले युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास लेने की घोषणा की थी। 38 वर्षीय युवराज ने स्पोटर्स स्टार से कहा, मैंने गांगुली के नेतृत्व में खेला और मुझे उनसे काफी सहयोग मिला। इसके बाद धोनी आए और मेरे लिए गांगुली और धोनी के बीच चुनना कठिन है। लेकिन गांगुली के साथ मेरी कई यादें हैं क्योंकि उन्होंने मेरा काफी साथ दिया है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा समर्थन मुझे धोनी या विराट से मिला।
 
युवराज ने धोनी की कप्तानी में 2011 में भारत की एकदिवसीय विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। वह धोनी की कप्तानी में 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है और ऐसे में युवराज भी अन्य लोगों की तरह घर में रहकर समय गुजार रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »