17 Apr 2024, 04:11:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के अनुबंध में विलम्ब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:50AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां रुकने का असर दिखने लगा है और इसके कारण ऑस्ट्रेलियाई महिला तथा पुरुष क्रिकेटरों का अनुबंध बढ़ने में विलम्ब हो गया है। अनुबंधित खिलाड़यिों को सूचना दी गयी है कि राष्ट्रीय टीम का अनुबंध 30 अप्रैल तक स्थगित किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने राज्य और बीबीएल (बिग बैश लीग) क्लबों से हालात पर चर्चा करने लिए कहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की  त्तीय हालत मजबूत है और वह इस दौर से उबरने में सक्षम है।
 
लेकिन कोरोना के कारण हालात लगातार खराब हो रहे हैं और ऐसे में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्वकप पर भी संकट के बादल छा गए हैं। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हालात को देखते हुए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रहा है जिसमें राजस्व मॉडल भी शामिल है जो खिलाड़यिों के अनुबंध के लिए जरुरी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए यहां सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां फिलहाल ठप्प पड़ी हुई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »