28 Mar 2024, 16:09:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो 2021: 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:28AM | Updated Date: Mar 28 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। टोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए क्वॉलिर्फा कर चुके खिलाड़ियों के कोटा स्थान खेलों के एक साल के लिए स्थगित होने के बावजूद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने वाले 11000 में से 57 प्रतिशत खिलाड़ी क्वॉलिफाई कर चुके हैं। कोविड-19 महामारी के कारण मंगलवार को खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।
 
आईओसी और 32 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की हुई टेलीकॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा, आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने खेलों को स्थगित करने के फैसले का कारण बताया। इसके बाद कहा कि टोक्यो 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे। सूत्र ने कहा, बातचीत में क्वॉलिफिकेशन का मसला प्रमुख था। कुछ महासंघों में कई खिलाड़ी अभी तक क्वालीफाई नहीं कर सके हैं और उसके लिए कम से कम तीन महीने का समय चाहिए। मुक्केबाजी समेत कई खेलों के क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं।0
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »