19 Apr 2024, 07:07:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑल इंडिया एथलैटिक्स : पंजाब की टीम का चयन ट्रायल 28 फरवरी को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 4:45PM | Updated Date: Feb 27 2020 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के खेल परिसर में 11 से 14 मार्च तक होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसज एथलैटिक्स मीट चैंपियनशिप में पंजाब की टीम भाग लेगी। टीम की चयन के लिए पंजाब खेल विभाग की ओर से 28 फरवरी को ट्रायल लिया जायेगा। यह जानकारी खेल विभाग के निदेशक संजय पोपली ने आज यहां दी । उन्होंने बताया कि ‘सैंट्रल सिविल सर्विसजÞ कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड’ की ओर से यह एथलैटिक चैंपियनशिप करवाई जा रही है । पंजाब की टीम की चयन के लिए ट्रायल 28 फरवरी को पटियाला के पोलो ग्राऊंड में प्रात:काल 9 बजे से शुरू होंगे। पोपली ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी इस एथलैटिक चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं। वे अपने विभागों से एतराजÞहीनता सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद चयन ट्रायलों में भाग ले सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »