19 Apr 2024, 20:20:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफरीदी ने पूछा - 5वीं बेटी का नाम क्या रखूं, राशिद खान ने बताया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:13PM | Updated Date: Feb 25 2020 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी हमेशा से फैंस के पसंदीदा रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के काफी साल बाद भी वो दुनियाभर की टी-20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खुशखबरी सबके सामने रखी। दरअसल अफरीदी के यहां बेटी का जन्म हुआ है। उनकी पहले से 4 बेटियां हैं। वो इस तरह 5वीं बार बेटी के पिता बने हैं। इस खबर के सामने आने के बाद पाकिस्तान और अन्य देशों के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी।
 
इसके जवाब में अफरीदी ने उनका शुक्रियादा किया। अफरीदी ने इसके बाद एक ओर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के नाम के लिए सुझाव माँगा। अफरीदी की पहली 4 बेटियों का नाम अज्वा, अंशा, अक्षा और अस्मारा है। अफरीदी ने लिखा "जैसा कि आप सब जानते हैं कि मेरी बेटियों का नाम 'A' से शुरू होता है। इसलिए आप मुझे अपनी नवजात बेटी के नाम के लिए सुझाव भेजें।" इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान ने ट्वीट करते हुए अपनी पसंद का नाम बताया। राशिद ने लिखा "आफरीन, यानि बहादुर"। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »