28 Mar 2024, 22:53:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने बंगलादेश को भी धो डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:49AM | Updated Date: Feb 25 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। 16 साल की युवा ओपनर शेफाली वर्मा की 39 रन की आतिशी पारी और लेग स्पिनर पूनम यादव (18 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने अपना शानदार अभियान जारी रखते हुए आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बंगलादेश को 18 रन से पराजित कर  लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने अपने पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया था और अब उसने बंगलादेश का शिकार कर लिया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 142 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद बंगलादेश की चुनौती को आठ विकेट पर 124 रन पर थाम लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »