28 Mar 2024, 19:35:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला टेस्‍ट : तीसरे दिन का खेल खत्‍म, टीम इंडिया अब भी 9 रन पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 3:09PM | Updated Date: Feb 23 2020 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंग्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के पहली पारी में बनाए 165 रनों के जवाब में आज मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी 348 रनों पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंडके लिए कप्तान केन विलियमसन ने 89 रन बटोरे। वहीं भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के पांच विकेट झटके। ;भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पृथ्वी शॉ 14 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 144-4 का स्कोर बनाया है। टीम अभी न्यूजीलैंड से 39 रन पीछे है जबकि उसके 6 विकेट बाकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »