25 Apr 2024, 06:53:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया में शामिल हुआ 6.6 फीट लंबा खिलाड़ी, आया ऐसा नजर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 1:41PM | Updated Date: Feb 21 2020 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत इस समय न्यूजीलैंड में है और 2 मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। इस टेस्ट श्रृंखला की शुरूआत 21 फरवरी से हो टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया में 6.6 फीट लंबा खिलाड़ी शामिल हुआ है और इसे मैच से एक दिन पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं इशांत शर्मा है। इशांत शर्मा वैसे तो तेज गेंदबाज है और उन्हें इसी कारण टीम में शामिल किया जाता है। लेकिन मैच शुरू होने से एक दिन पहले वह गेंदबाजी की जगह नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए दिखे।
 
आपको बता दें इशांत ने 15 फरवरी को एनसीए में अपना फिटनेस टेस्ट पास किया था और इसके बाद वह भारत से न्यूजीलैंड रवाना हुए। 19 फरवरी को वह टीम इंडिया के साथ खूब अभ्यास करते हुए दिखें। इस दिन उन्होंने नेट्स में खूब गेंदबाजी की थी। लेकिन 20 फरवरी को टीम इंडिया ने एक बार फिर इशांत का फिटनेस टेस्ट लिया और इस दिन वह नेट्स में गेंदबाजी की जगह बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए दिखे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »