29 Mar 2024, 19:59:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट का बड़ा ऐलान - रोहित नहीं अब ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:02PM | Updated Date: Feb 20 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। न्यूजीलैंड के विरुद्ध भारतीय टीम को 21 फरवरी से पहला टेस्ट मैच खेलना है। लेकिन इससे पहले बुधवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान विराट कोहली ने यह संकेत दे दिए हैं कि मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत शुभमन गिल नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ करेंगे। दरअसल भारतीय टीम के नियमित ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं। इस वजह से उनकी जगह टीम में पृथ्वी शॉ को बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किया गया।
 
पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा- टीम चाहती है कि वह अपना नेचुरल खेल खेलें। पृथ्वी शो एक बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है। उनके पास अपना खुद का गेम है और हम उस चीज को फॉलो करना चाहते हैं, जिस तरह से वह खेलता है। मैं सोचता हूं कि मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया में जो प्रदर्शन किया था, उम्मीद है कि पृथ्वी न्यूजीलैंड के विरुद्ध ऐसा ही करेगा और मयंक अपनी फॉर्म जारी रखेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »