29 Mar 2024, 21:32:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को BCCI अनुबंध से हटाने पर बोले सहवाग- सही किया, अगर ऐसे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 9:49AM | Updated Date: Jan 22 2020 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते हंै। सहवाग ने धोनी को बीसीसीआई के सलाना अनुबंध से बाहर करने पर कहा है कि बीसीसीआई ने धोनी को इशारा दे दिया है कि उनका आस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप के लिए विकल्प ढूंढ लिया गया है। 

सहवाग ने धोनी को बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा- सलाना अनुबंध चयनकर्ताओं द्वारा तैयार किए जाते हैं। क्योंकि धोनी ने पिछले 6-7 महीनों में एक भी अंतर्राष्ट्रीय या प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला। इसी वजह से वह करार से बाहर हो गए। अगर वह प्रथम श्रेणी मैच ही खेल लेते तो वह करार में बरकरार रह सकते थे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

गौरतलब हो कि धोनी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम के लिए उपलब्ध नहीं है। धोनी को सलाना कॉट्रैक्ट से बाहर करने के बाद पर धोनी के संन्यास की खबरें आने लगी थी और सोशल मीडिया पर ‘थैंक्यू धोनी ट्रेंड’ करने लग गया था। अब न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर भी धोनी का नाम न होने के कारण अब उनके प्रशंसक उन्हें आईपीएल में ही देख पाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »