20 Apr 2024, 03:41:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब सशस्त्र पुलिस और पीएनबी के खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबन्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 12:14AM | Updated Date: Dec 11 2019 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब सशस्त्र पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बीच 56वें नेहरू सीनियर हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान हुई हिंसा पर हॉकी इंडिया ने कड़ा कदम उठाते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला किया गया। पंजाब सशस्त्र पुलिस के खिलाड़ियों पर 12 से 18 महीने तथा पीएनबी के खिलाड़ियों पर छह से 12 महीने का प्रतिबन्ध लगाया गया है। इस घटना को हॉकी इंडिया की आचार संहिता के उल्लंघन के तौर पर देखा गया और खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध लगाया गया।
 
समिति ने पंजाब सशस्त्र पुलिस के खिलाड़ियों हरदीप सिंह और जसकरण सिंह पर 18 महीने तथा दुपिंदरदीप सिंह, जगमीत सिंह, सुखप्रीत  सिंह, सरवनजीत सिंह और बलविंदर सिंह पर 12 महीने का प्रतिबन्ध लगाया। यह प्रतिबन्ध 11 दिसम्बर 2019 से लागू हो जाएगा।पंजाब सशस्त्र पुलिस के टीम मैनेजर अमित संधू पर 18 महीने का प्रतिबन्ध लगाया गया है। पंजाब पुलिस टीम पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया है और यह टीम 10 मार्च 2020 मार्च से लेकर 9 जून 2020 तक किसी अखिल भारतीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगी। पीएनबी के सुखजीत सिंह, गुरसिमरन सिंह और सुमित टोप्पो को 12 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है जबकि टीम के कप्तान  जसबीर सिंह को छह महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है क्योंकि टीम का कप्तान अपनी टीम के व्यवहार के लिए जिम्मेदार होता है।
 
पीएनबी के टीम मैनेजर सुशील कुमार दुबे पर छह महीने का प्रतिबन्ध लगाया गया है। पीएनबी की टीम पर तीन महीने का प्रतिबन्ध रहेगा और यह 11 दिसम्बर 2019 से 10 मार्च 2020 तक किसी भी अखिल भारतीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। समिति ने यह भी कहा है कि प्रतिबंधित सभी खिलाड़ी उनका प्रतिबन्ध समाप्त होने के बाद 24 महीने के प्रोबेशन पर रहेंगे और इस दौरान आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर उन पर स्वत: 24 महीने का प्रतिबन्ध लग जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »