28 Mar 2024, 17:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL : जमशेदपुर ने घर में चेन्नइयन को ड्रॉ पर रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 6:42PM | Updated Date: Dec 10 2019 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। दूसरे हाफ में मैदान पर कदम रखने वाले इसाक वैनमलसावमा द्वारा अंतिम मिनटों में किए गए गोल की मदद से मेजबान जमशेदपुर एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन घर में अपना अजेयक्रम जारी रखा है। जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को यहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान पर खेले गए लीग के अपने सातवें मैच में दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। चेन्नइयन ने 26वें मिनट में नेरीजुस्क वालस्किस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन जमशेदपुर ने 89वें मिनट में इसाक वैनमलसावमा के गोल के दम पर मुकाबला 1-1 से ड्रॉ करा दिया।
 
जमशेदपुर को सात मैचों में तीसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और अब उसके 12 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। जमशेदपुर घर में पिछले पांच मैचों से अजेय चल रही है। वहीं, अपने नवनियुक्त कोच ओवेन कॉयले के मार्गदर्शन में पहला मैच खेल रही चेन्नइयन को सात मैचों में तीसरा ड्रॉ खेलना पड़ा है। चेन्नइयन छह अंकों के साथ तालिका में नौवें नंबर पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »