29 Mar 2024, 18:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:11PM | Updated Date: Nov 17 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के बाद से ही टीम इंडिया के बाहर चले रहे भारत के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी कुछ समय पहले ही टेनिस टूर्नामेंट में कोर्ट पर उतरे थे। लेकिन धोनी कब क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे, यह हर कोई जानना चाहता है। धोनी के प्रशंसक मैदान पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  लेकिन बता दें कि धोनी ने गोल्फ में वापसी कर ली है और वह सुबह के सत्र में आरपी सिंह और केदार जाधव के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर केदार जाधव ने इसकी तस्वीरें शेयर की। तीनों ने शनिवार को सुबह गोल्फ सत्र में हिस्सा लिया। बता दें कि धोनी ने लगभग 2 महीने बाद गोल्फ के मैदान पर वापसी की है।
 
धोनी ने सितंबर में अमेरिका में एक गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। विश्व कप के बाद से ही धोनी केदार जाधव के साथ गोल्फ कोर्स पर समय बिताते हुए देखे गए हैं। धोनी विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं। उन्हें भारतीय टीम की नीली जर्सी में नहीं देखा गया है। हालांकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि धोनी दिसंबर में वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाली टी-20 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »