मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के ओपनर और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। पहले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका खिलाफ उन्होंने 13 छक्के जड़कर एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रोहित रोहित शर्मा ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में कुल 386 छक्के लगा लिए हैं। अगर ऐसे में वह अंतिम टेस्ट मुकाबले में 14 छक्के और लगा देते हैं। तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लेंगे तो वह 400 छक्के पूरे कर लेंगे। रोहित शर्मा 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 54 छक्के लगाए हैं। यदि वह 5 छक्के लगा देते हैं, तो वह क्रिस गेल पछाड़कर 2019 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। साल 2019 में अब तक टेस्ट में सबसे कायदा छक्के बेन स्टोक्स ने लगाए हैं। उन्होंने कुल 14 छक्के ठोके हैं। दूसरे स्थान पर हिटमैन हैं। जिन्होंने कुल 13 छक्के जड़े हैं। अगर वह 2 छक्के लगा देंगे तो वह यह महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।