28 Mar 2024, 17:44:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच से पहले आई बुरी खबर - फैंस को लग सकता है झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 2:55PM | Updated Date: Sep 15 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक मैच के वक्त मौसम खराब रह सकता है। धर्मशाला में लगातार बारिश हो रही है। आज धर्मशाला में काले बादल मंडरा रहे हैं।
 
शाम के वक्त बादल और भी घने और काले हो सकते हैं और साथ ही साथ बारिश पड़ सकती है। धर्मशाला का मौसम ठंडा रहेगा और नमी भी बनी रहेगी। इस मैच में ओस पड़ने की पूरी संभावना है और मैच पर ओस का प्रभाव जरूर पड़ेगा। क्रिकेट के फैंस नहीं चाहेंगे कि आज के मैच में बारिश हो। हर प्रशंसक यही दुआ कर रहा है कि सफलतापूर्वक मैच हो जाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »