23 Apr 2024, 15:28:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

पितृ पक्ष में अगर श्राद्ध न कर पाएं तो करें ये उपाय, नहीं लगेगा पितृ दोष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 9:58AM | Updated Date: Sep 15 2019 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस साल श्राध पक्ष 13 सितंबर, शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जो कि 28 सितंबर, शनिवार तक रहेगा। हिन्दू ज्योतिष के अनुसार भी पितृ दोष को सबसे जटिल कुंडली दोषों में से एक माना जाता है। पूर्वजों के श्रापों के कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें हो सकती हैं। पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता है और उनकी आत्मा की संतुष्टि के लिए तर्पण किया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। आज के समय में देखा जाए तो विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने में धन की आवश्यकता होती है। पैसा न होने पर श्राद्ध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पितृ दोष होने से कई प्रकार की समस्याएं जीवन में बनी रहती हैं। लेकिन श्राद्ध न कर पाने की स्थिति में आप कुछ आसान उपाय कर पितृ दोष से होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ आसान उपाय...
1. श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, शक्कर, सब्जी और दक्षिणा दान करें।
2. यदि श्राद्ध नहीं कर सकते तो किसी नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृ दोष में कम होता है।
3. विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काले तिल दान करने मात्र से ही पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।
4. श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद कर गाय को चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।
5. सूर्यदेव को अर्ध्य देकर प्रार्थना करें कि आप मेरे पितरों को श्राद्धयुक्त प्रणाम पहुंचाएं। ऐसा करने से भी पित़ प्रसन्न होते हैं।
6. श्राद्ध पक्ष में रोज पीपल पर जल चढ़ाएं। पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »