29 Mar 2024, 13:41:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 18 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2022 8:03PM | Updated Date: Jan 17 2022 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
 
आज आपको अपने दृष्टिकोण को सांसारिक वास्तविकता के साथ संतुलित करने की जरुरत को समझने और इस कला में पारंगत होने की आवशयकता महसूस होगी ǀ आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं,लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा नही तो आप अपने अच्छे इरादे के बावजूद टकराव महसूस करेंगे ǀ आपको यह भी समझना है कि आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ संकल्पी है ǀ
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आप काफी सख्त है और अपने खाने और एक्सरसाइज के मामले में हद से गुजर जाते हैं |यह भी ध्यान रखें कि अपने शरीर को सामान्य से अधिक तकलीफ देने से और भी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं ,इसीलिए शांति से ही आगे बढ़ना ठीक होगा |आपको यह सब करना शुरु में थोडा सा अजीब लगेगा लेकिन आप कर पायेंगे अगर आप अपने शरीर को उसकी सामान्य सीमा से अधिक तकलीफ देना बंद कर दें तो यह समझ लें कि आलसी हों और किसी चीज क एलिए ऐसे पागल होना दोनों ही ठीक नही हैं |
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
 
आपको कहीं न कहीं यह महसूस होना शुरू हो गया है कि किसी के साथ रोमांटिक तरीके से जुड़ने में दिक्कतें ज्यादा हैं और संतुष्टि भी कोई नही है फिर भी आपकी जिन्दगी में कोई एक अलग सा व्यक्ति आने वाला है जो एक बार फिर आपको विपरीत लिंग के लोगों के बारे में दुबारा सोचने पर मजबूर करेगा | अपने आपको निराश न होने दें , सब्र का फल मीठा होता है और सब्र रखने से आपको भी मीठा फल जरूर मिलेगा |
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
 
आपको सर्वशक्तिमान के संदेश अपने किसी निकट के व्यक्ति से मिल रहे हैं। उन्हें प्राप्त करने के लिए ग्रहणशील रहे और निर्देशो का पालन करने की कोशिश करे । आपको अपने कार्य योजना में परिवर्तन करना होगा ताकि कोई गलती न हो जिसे आप पूर्ववत नहीं कर सकते है । वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा , हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »