19 Apr 2024, 10:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 16 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2022 8:31PM | Updated Date: Jan 16 2022 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
 
किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ǀ
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में बदलाव के लिए बिलकुल उपयुक्त है | आप आज नयी शारीरिक एक्सरसाइज और दुसरे कार्यकलाप शुरू कर सकते हैं |आज आपमें अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल का जोश देखने को मिलेगा हालाँकि आपको यह भी समझना चाहिए कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और एक में दिक्कत होने पर दूसरा ठीक नही रह सकता|
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
 
आप जितना समय अपने पार्टनर को देना चाहते हैं , अपने व्यस्त सेड्युल तथा कई बाहरी कारणों के चलते उतना समय नही दे पायेंगे | आपका अधिकतर समय अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरी करने में ही निकल जाएगा | अपनी भावनाएं अपने पार्टनर को बताना न भूलें और आप पायेंगे कि वह आपकी सोच से भी कहीं अधिक समझदार हैं |
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
 
आज के दिन आपको एक अप्रत्याशित रूप से उपहार आपके दिल के निकट के व्यक्ति से मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए काफी उत्तम रहेगा । आपके सहकर्मी और आपसे उच्च पद पर तैनात सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे तथा आपसे पूरा सहयोग एवं सहायता करेंगे जिसकी वहज से आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे तथा सांयकालीन बेला में आप किसी समारोह का भी आयोज़न कर सकते है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »