29 Mar 2024, 17:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 01 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2021 7:18PM | Updated Date: Dec 31 2021 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
 
आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है ǀऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी ǀ इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है ǀअपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है ǀ
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
पिछले कुछ दिनों से आप स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार परेशान हो रहे हैं लेकिन आप आज इनके लिए कोई संतोषजनक तरीका खोज पायेंगे ǀध्यान रखें कि कोई भी तरीका समय तो लेता ही है ,आपको धीरज तो रखना ही होगा लेकिन यह भी तय है कि अगर आप नियमों का शीस ए पालन करेंगे तो काफी हद तक अपनी परेशानी से मुक्ति पा सकते हैंǀ
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
 
आपका पार्टनर साथ देने वाला और काफी मददगार है इसीलिए अपनी चिंताओं को खुद तक ही रखकर परेशान होने की बजाय अपने प्रिय जनों के साथ बाँटें | इससे आपको काफी मदद मिलेगी और काफी हद तक आपका तनाव दूर हो जाएगा | अगर आपके और आपके पार्टनर की बीच की बात है तो कॉफ़ी पीते हुए बात कर सकते हैं | आपका पार्टनर इस बात को सार्वजनिक नही करेगा और आप खुलकर अपनी बात रख सकते हैं|
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
 
आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा । एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »