23 Apr 2024, 23:53:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 01 दिसंबर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2021 7:25PM | Updated Date: Nov 30 2021 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
 
आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते ǀ इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी ǀ अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें ǀ करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है ǀ
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आप ऐसे ऑनलाइन ग्रुप्स में रुचि रख सकते हैं जो आपको अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं |आप उनको ज्वाइन भी करेंगे |आप अच्छा खाना खाने की सोचेंगे लेकिन इसके बारे में अधिक न सोचें क्योंकि आप जब तह कठिन शारीरिक मेहनत वाला काम करके कैलोरीज खर्च कर लेते हैं तब तक चिंता की कोई भी बात नही है |दिन के अंत में सारा काम ख़तम करके आराम की योजना बनाएं |
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
 
अगर आप अपने सम्बन्ध के बारे में कुछ कसमकस की स्थिति में थे या आपका दिमाग कई दिशाओं में भाग रहा था तो आज आप किसी निष्कर्ष पर पहुँच जायेंगे |जिनका सम्बन्ध है ,वे आज सगाई या शादी करने का फैसला ले सकते हैं | ग्रहों कि स्थिति में बदलाव के कारण आप अपने रिश्ते को नये प्रकार से देख सकते हैं | अगर आप पहले समर्पित होने के विरोध में थे तो आज इस तरह की पहल का स्वागत कर सकते हैं |
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
 
जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा । आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »