25 Apr 2024, 12:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 26 नवम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2021 6:42PM | Updated Date: Nov 25 2021 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है ǀअपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी ǀ हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं ǀ

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
हो सकता है कि आज आप अपनी नियमित एक्सरसाइज करने के मूड में न हों लेकिन इसके अलावा कोई विकल्प भी नही है |थोड़ी ज्यादा हर्बल चाय बनाकर पीयें |इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी |एक बार फिर से अपनी एकाग्रता और फोकस को अपनी व्यक्तिगत देखभाल के लिए प्रयोग करने की कोशिश करें |
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन बहुत ख़ास है क्योंकि आज आप अपने पार्टनर से खुलकर बात कर पायेंगे | आप इस मौके का इन्तजार लम्बे समय से कर रहे थे |आज सारे राज उनके सामने खोल दें और और अपनी चिंताएं भी उन्हें स्पष्ट बता दें | इससे आपके सम्बन्ध में एक नयी ताजगी आ जायेगी और आप दोस्तों तथा एक जोड़े के रूप में भी और करीब आ पायेंगे |
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने संबंधित काम में गंभीर रूप से तनाव से प्रभावित हो सकते हैं। आंतरिक दबाव आपके सिर चढ़ कर बोलेगा और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपके पास आवश्यक समय की कमी हो सकती है , लेकिन आप इसमें कुछ भी नहीं कर सकते है इसलिये इस समय को आसानी से निकालने का प्रयास करें। आपको एक ऐसे व्यक्ति की बात सुननी पड़ सकती है , जो की आपको मिलनसार नहीं लगता , लेकिन व्यावसायिक कारणों के लिए यह आपको करना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »