19 Apr 2024, 16:37:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 06 अक्टूम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2021 7:05PM | Updated Date: Oct 5 2021 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको आलस सा महसूस होगा लेकिन यह बिलकुल स्वाभाविक है क्योंकि आप पिछले कई दिनों से बहुत ही तेज गति से काम कर रहे हैंǀआपको अपनी टांगों में थोडा बहुत खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है,यह सब अत्यधिक भागदौड़ का नतीजा है ǀइसीलिए आज अपनी शक्ति को वापस पाने के लिए खूब आराम करें और अच्छा खाना खाएं ǀ
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके सम्बन्ध को एक नया रूप मिलेगा | आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियाँ भी पता चलेंगी जिससे आपकी ख़ुशी दुगुनी हो जायेगी | आप उनके प्रति बेहद लगाव महसूस करेंगे और आगे चलकर उनके साथ विवाह का फैसला भी ले सकते हैं | हालाँकि कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं , उनसे आपको सावधान रहना होगा |
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। इसका मतलब यह है की अगर आप अपने कैरियर के लिए अपने समय और ऊर्जा से कार्य करते है, तो आपकी जमा राशि को बढ़ावा मिलेगा । आप में ऐसी ऊर्जा और क्षमता है की आप और अधिक कार्य करके अपनी आय में और सुधार ला सकते है ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »