29 Mar 2024, 05:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 04 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2021 10:16PM | Updated Date: Aug 3 2021 10:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं,जिससे आप बचना चाहते थे। आपको इस समस्या से निपटने के लिए सहनशील नजरिये से सोचना होगा क्योंकि आज आप बिना पर्याप्त कारण अपने आप सहित हर किसी पर सख्त रहें हैं। इस टकराव से नए अवसरे भी आयेंगे। अंतिम परिणाम अच्छा ही होगा। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप एक साथ आराम और सुरक्षा दोनों के बारे में सोच रहे हैं। अपने दिमाग को थोडा आराम दें ,समय से आपको स्वीक्रति भी मिलेगी और बाकी सभी अच्छी चीजें भी होनी हैं,सब चीजें ठीक हो जायेंगी,निश्चिंत रहें। देर रात तक न जागें। कोशिश करें कि अपनी सुबह की नींद का लालच छोड़कर उस समय का उपयोग अपनी सेहत को अच्छी बनाने के लिए करें ,जो आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही से खराब हो सकती है। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने लिए बिलकुल परफेक्ट आदमी ढूँढना चाहते हैं तो न ढूँढें। कई बार हम फिल्मों में देखकर अपने मन में ऐसे लड़के या लड़कियों की तस्वीर संजो लेते हैं लेकिन सच में वैसे बंदे नही हो सकते। अगर आप भी यही कर रहे हैं तो आपकी खोज बेकार है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं को जरा कम कर लें तो आपको अपनी रूचि का कोई मिल ही जाएगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आप हमेशा अपने धन को लेकर उत्तरदायी और जिम्मेदार रहे है पर ये समय अपने आप को थोड़ी खुशिया देने का समय है। आप अपने लिए कुछ उपहार ले सकते है जो की काफी हद तक आपको तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा। आप दुसरो का काफी ध्यान रखते है पर आज अपने लिए कुछ समय निकालकर अपने ऊपर कुछ खर्च करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »