19 Apr 2024, 13:25:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 03 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 9:30PM | Updated Date: Aug 2 2021 9:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते। आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा। आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर आप पिछले कई दिन से हो रही पेट की समस्याओं और अन्य तकलीफों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे कुछ भी खाना बंद करना होगा। नियमित और अच्छा डाइट कार्यक्रम बनाकर उसपर चलने से आप कुछ ही दिन में ठीक हो सकते हैं लेकिन आप इस बात की उपेक्षा करते रहे हैं। अब यह जरूरी हो गया है कि आप स्वास्थ्यकर भोजन और जीवनशैली अपनाने की ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान दें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप सावधान नही रहेंगे तो कोई तीसरा पक्ष आपकी लव लाइफ में काफी हस्तक्षेप कर सकता है और गंभीर गलतफहमियां पैदा कर सकता है। आपको अपनी और पार्टनर की भी भावनाओं का विशवास करना सीखना चाहिए। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाय अपनी भावनाओं पर अधिक ध्यान दें। आपको जो प्रोफेशनल मुद्दे परेशान करते हैं ,उनके बारे में भी अपने पार्टनर से भी बात करनी चाहिए। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आपका ध्यान आज भटकने की संभावना है , हालाँकि आपका कार्य जमा होता जा रहा है, लेकिन आपका ध्यान अनुत्पादक गतिविधियों में लिप्त रहेगा , लेकिन फिर भी आपको आराम करने का अवसर नहीं मिल पायेगा क्योंकि जागरूकता और चिंता हमेशा आपके मन पर हावी रहेगी की आपका कार्य अभी अधूरा है। आपका लंबित कार्य जमा होता रहेगा जो की आपकी कार्य प्रणाली की दिनचर्या पर एक दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »