25 Apr 2024, 23:24:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 02 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 9:39PM | Updated Date: Aug 1 2021 9:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है। आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे। आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज इस बात की काफी संभावना है कि आपको काम से सम्बंधित तनाव झेलना पड़ेगा और इससे आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां जैसे माइग्रेन या अत्यधिक टेंशन का सामन अकारण पड़ सकता है। सबसे अच्छा उपाय दिन की शुरुआत एक्सरसाइज,योग या ध्यान से करना रहेगा इससे आप मानसिक रूप से शांत और शारीरिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। तनाव को अपनी मानसिक शांति को भंग करने न दें फिर आपका दिन कहीं अधिक सफल होगा। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने प्रेम से संभंधित रिश्तो में कड़वाहट और जटिलताएं तलाश सकते है , जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। आप अपने साथी पर विश्वास करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं और अपने रिश्ते को तोड़ने के बारे में भी सोच सकते है। हालांकि, संभावना है की अपने साथी के बजाय मुद्दे आप में ही निहित है और कोई भी कदम उठाने से पहले विश्लेषणात्मक तौर पर जरूर सोचे। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपको अपने काम से प्यार है और आप अच्छा कार्य कर रहे हैं। हालांकि, विपरीत ग्रह आपके कार्यस्थल में अस्थायी गड़बड़ी का कारण बन सकते है। इन क्षणिक भावनाओं के आधार पर किसी भी आवेगी निर्णय लेने से बचे। आप अपने कार्यस्थल पर अपने गुस्से को काबू रखे और विचलित करने वाली स्थितियों को दरकिनार करे अन्यथा आप एक ऐसी नौकरी को त्याग सकते है जिसको आप बेहद प्यार करते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »