19 Apr 2024, 21:29:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 01 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 9:20PM | Updated Date: Jul 31 2021 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। आपको आज जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा। लेकिन आप विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं। आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा,उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आसानी से इस समय की अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थितियों का जायजा अपनी मानसिक दृष्टि से ले सकते हैं। जो कुछ आपके दिमाग में आता है ,उसे लिख लें। जो आपको व्यर्थ लगता है उसे जाने दें और बेहतरीन सेहत पाने के लिए जो जो कदम आप उठा सकते हैं ,उन्हें प्राथमिकता के तौर पर अपने सामने रखें। ताजा भोजन सहित स्वास्थ्यवर्धक खाना खाने की कोशिश करें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
इस समय आपको अपने संबंधों से एक कदम पीछे हटकर अपने जीवन की बड़ी तस्वीर को ध्यान से देखना चाहिए। आप पायेंगे कि आप एक तरह की भूलभुलैया में फंसे हुए है और इससे आप यह तक भी नही समझ पा रहे कि आप वास्तव में अपने सम्बन्ध से क्या अपेक्षा रखते हैं। यह समय सारे अतिरिक्त कबाड़ को हटाकर अपने सम्बन्ध को स्पष्ट रूप से जांचने का है ताकि आप सही फैसले ले सकें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा। अगर आपको लगता है की वेतन वृद्धि के लिए आज का दिन उपयुक्त है तो अपने उच्च अधिकारियो से बात करने का दिन आज अच्छा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »