29 Mar 2024, 00:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 30 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 9:03PM | Updated Date: Jul 29 2021 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो। लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी। अप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। इससे बहत जल्दी आपका संतुलन बिगड़ जाएगा और आप मानवता की सेवा करने का अपना लक्ष्य भी पूरा नही कर पायेंगे। खुद को तरोताजा करें और शरीर को ताजगी देने के लिए गरम पानी में युकिलिप्ट्स आयल कि कुछ बूँदें डालकर नहायें ,इससे मन को ताजगी मिलेगी। अपने साथ ऐसी जरूरी चीजें हमेशा रखें और दूसरों को भी इसके महत्व के बारे में बताएं। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने लिए बिलकुल परफेक्ट आदमी ढूँढना चाहते हैं तो न ढूँढें। कई बार हम फिल्मों में देखकर अपने मन में ऐसे लड़के या लड़कियों की तस्वीर संजो लेते हैं लेकिन सच में वैसे बंदे नही हो सकते। अगर आप भी यही कर रहे हैं तो आपकी खोज बेकार है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं को जरा कम कर लें तो आपको अपनी रूचि का कोई मिल ही जाएगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी मुखर और प्रेरक रहेंगे। आपको ऐसे कार्य क्षेत्र में कार्य करने के अवसर मिलेंगे जहा साझेदारी से कारोबार होता हो और एक दूसरे की सहायता करना प्रमुखता हो। आप प्रमुख परियोजना को पूरा करने के लिए दुसरो को संगठित करने के लिए प्रेरित करते है , जिससे की आपकी भूमिका के लिए प्रशंसा और सम्मान आपको मिलने की संभावना है और आपके धन का स्वास्थ्य भी स्वस्थ्य रहने की संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »